लटका हुआ पेट अंदर कैसे होगा?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Mar 2023 : 15:26

लटकता पेट कम कैसे करें-

लटकते पेट को कम करने के ल‍िए सबसे पहले अपना मेटाबॉल‍िज्‍म मजबूत करें।
पर्याप्‍त मात्रा में पानी प‍िएं, हर द‍िन 7 से 8 घंटे की नींद लें और शरीर को एक्‍ट‍िव रखने से मेटाबॉल‍िज्‍म मजबूत होगा।
फ‍िर शरीर को लचीला बनाने के ल‍िए हल्‍का वार्मअप करें।
कसरत के ल‍िए शरीर को तैयार करना है, तो स्‍टैम‍िना बढ़ना होगा।
स्‍टैम‍िना बढ़ाने के ल‍िए समय पर खाना खाएं और फाइबर र‍िच फूड्स का सेवन करें।
कॉर्ड‍ियो की मदद से भी स्‍टैम‍िना बढ़ाने में मदद म‍िलती है।
कसरत नहीं कर पाते हैं, तो डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज से शुरुआत करें।
हर द‍िन 10 हजार कदम चलने की आदत बनाएं। इससे बेली फैट जल्‍दी कम होगा।
सीढ़‍ियों पर चलें और उतरें, इससे आपका शरीर इंटेंस वर्कआउट के ल‍िए तैयार होगा।

लटकता पेट कम करने के ल‍िए 3 कसरत- Exercises to Reduce Hanging Belly Fat

लटकता पेट आपको पसंद नहीं, तो इससे छुटकारा पाने के ल‍िए हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान कसरत ज‍िन्‍हें आप आसानी से कभी भी कर सकते हैं। इन कसरत को करने के ल‍िए सुबह का समय अच्‍छा होता है लेक‍िन आप शाम में भी इन्‍हें प्रैक्‍ट‍िस कर सकते हैं-

1. डबल लेग स्‍ट्रेच करें

इस कसरत को करने के ल‍िए पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को ऊपर उठाएं।
पेट को जमीन से ऊपर उठाते हुए दोनों हाथों को भी ऊपर उठाएं।
5 सेकेंड्स तक उसी पोज‍िशन में रहें।
फ‍िर नीचे जाएं और ऊपर उठें।
इस कसरत को 10 बार दोहराएं।

2. प्‍लैंक करें

प्‍लैंक करने के ल‍िए पेट के बल लेट लाएं।
पैरों के पंजों और हाथों के बल शरीर को ऊपर उठाएं।
10 सेकेंड्स के ल‍िए इसी पोज‍िशन में रहें।
5 बार इसे दोहराएं।

3. V क्रंच करें

पीठ के बल लेटकर सांस खींचते हुए दोनों हाथों ऊपर उठाएं।
फ‍िर सांस छोड़ते हुए दोनों पैरों को ऊपर उठाएं।
V जैसी पोज‍िशन बनाएं और इसे 15 बार दोहराएं।

सुबह प‍िएं वेट लॉस ड्र‍िंक- Weight Loss Drinks

बेली फैट कम करने के ल‍िए सुबह हेल्‍दी ड्र‍िंक का सेवन करें। उदाहरण के ल‍िए आप सुबह सेब के स‍िरके को गुनगुने पानी में म‍िलाकर सेवन कर सकते हैं। सेब के स‍िरके में पोटैश‍ियम, अमीनो एस‍िड और एंटीऑक्‍सीडेंट्स मौजूद होते हैं। इसकी मद से वजन घटाने में मदद म‍िलती है। अन्‍य वेट लॉस ड्रि‍ंक्‍स (Weight Loss Drinks) की बात करें, तो जीरा वॉटर, नीम और तुलसी वॉटर, ज‍िंजर वॉटर, लेमन वॉटर आद‍ि का सेवन भी कर सकते हैं। इन ड्र‍िंक्‍स की मदद से व‍िषैले तत्‍व शरीर से न‍िकल जाएंगे। इनमें कैलोरीज कम होती हैं ज‍िससे ब्‍लड शुगर लेवल को कम करने में मदद म‍िलती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info